Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 57

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 58

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 81

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 82
रिश्ते के देवर ने एकतरफा प्यार में अपने भतीजे की गली में जमीन पर पटक पटककर हत्या कर दी -
Breaking
Sun. Sep 20th, 2026

रिश्ते के देवर ने एकतरफा प्यार में अपने भतीजे की गली में जमीन पर पटक पटककर हत्या कर दी

लोगों ने घर के बाहर बालक को पड़े देखा तो उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर आए जहां इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया।उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में रिश्ते के देवर ने एकतरफा प्यार में अपने भतीजे की गली में जमीन पर पटक पटककर हत्या कर दी। मामला शिकोहाबाद थाना क्षेत्र की यादव कालोनी का है। आरोपी देवर हत्या के बाद वहां से फरार हो गया। जब परिजनों ने बच्चे को घर के बाहर पड़े देखा तो आनन फानन में इलाज के लिए जिला संयुक्त अस्पताल लेकर आए, जहां डॉक्टर ने मासूम को मृत घोषित कर दिया। इधर मासूम की हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया।जानकारी के अनुसार पिंकी देवी निवासी बामई थाना अरांव ने अपनी बेटी रति की शादी सुमित  निवासी सियाराम नगर बदायूं के साथ की थी। विगत 6 माह से पति से विवाद होने के कारण रति अपनी मां के साथ रह रही थी। कुछ दिन पूर्व रति अपने नाना राजेंद्र सिंह निवासी भमोरा हिमायूंपुर इटावा के यहां गई थी। वह शनिवार को अपनी नातिन को लेकर शिकोहाबाद के लिए आए थे। आरोप लगाया गया है कि इसी दौरान रति की फुफुआ सास का बेटा विराज पाठक निवासी शेखुपुरा बदाऊ यादव कालोनी में पहुंच गया। उसने डेढ़ वर्षीय बालक आरव को चॉकलेट दिलवाने के लिए बाहर लेकर आया और बाहर गली में लाकर उसकी गली में जमीन पर सिर के बल पटक कर हत्या कर दी। मासूम बालक की हत्या के बाद आरोपी फरार हो गया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *