Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 57

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 58

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 81

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 82
दिल्ली में भी मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और अन्य मंत्रियों के काफिले में गाड़ियों की संख्या में कटौती कर दी गई है -
Breaking
Sun. Sep 20th, 2026

दिल्ली में भी मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और अन्य मंत्रियों के काफिले में गाड़ियों की संख्या में कटौती कर दी गई है

New Delhi, Feb 23 (ANI): Delhi Chief Minister Rekha Gupta addresses a press conference ahead of the Delhi Assembly session, which will commence on February 24, at the Delhi BJP office in New Delhi on Sunday. (ANI Photo/Ishant)

पीएम मोदी ने 11 मई को हैदराबाद में एक रैली के दौरान सरकारी खर्चों में कटौती, ईंधन बचाने और सादगी अपनाने की अपील की थी। उन्होंने पश्चिम एशिया में जारी तनाव और ईंधन के संकट के बीच देशवासियों और सरकारी विभागों से फिजूलखर्ची रोकने की बात कही थी।उन्होंने लोगों से पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने, शहरों में मेट्रो और सार्वजनिक परिवहन का ज्यादा इस्तेमाल करने, कारपूलिंग अपनाने, इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने और गैर-जरूरी यात्रों से बचने की अपील की थी। इसके साथ ही उन्होंने वर्क फ्रॉम होने को भी बढ़ावा देने की बात कही थी ताकि विदेशी मुद्रा भंडार पर दबाव को कम किया जा सके।दिल्ली सरकार ने भी फिजूलखर्ची पर रोक और तेल बचाने की मुहिम के तहत बड़ा एक्शन लेते हुए मुख्यमंत्री और मंत्रियों के काफिलों में शामिल गाड़ियों की संख्या कम कर दी है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को Z प्लससुरक्षा मिली हुई है। पहले उनके काफिले में 12 गाड़ियां चलती थीं, लेकिन अब इसे घटाकर चार कर दिया गया है।दिल्ली सरकार के मंत्रियों में 2 से 3 मंत्री ही ऐसे थे जो काफिले में चलते थे। इनके काफिलों में 3 से 4 गाड़ियां चला करती थीं लेकिन अब इसे कम कर दिया गया है। फिजूलखर्ची पर लगाम लगाने के लिए अब किसी भी मंत्री के काफिले में 2 गाड़ी से अधिक नहीं होगी। इन्हीं दो गाड़ियों में मंत्री, उनके पर्सनल स्टाफ और सुरक्षा कर्मी जाएंगे।  वहीं दिल्ली सरकार में मंत्री काफिले में नहीं चलते हैं, वे पहले से ही केवल एक गाड़ी का ही इस्तेमाल करते रहे हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *