Breaking
Wed. Aug 5th, 2026
Spread the love

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस, क्राइम ब्रांच और एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य इकट्ठा किए।दिल्ली के महिंद्रा पार्क इलाके में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में जलने से मौत हो गई। घटना जहांगीरपुरी की है। जानकारी के मुताबिक एक युवक उत्तम नगर से अपनी पत्नी को लेने ससुराल जहांगीरपुरी पहुंचा था। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि युवक जलती हालत में चौथी मंजिल से नीचे उतरा। वह जलता हुआ दौड़ते हुए नीचे उतरा। युवक ने मरने से पहले अपनी पत्नी और सास पर आग लगाने का आरोप लगाया था। हालांकि स्थानीय लोगों ने किसी तरह से जान जोखिम में डालकर आग बुझाने की कोशिश की।वहीं दूसरी तरफ पत्नी और सास का दावा है कि युवक खुद अपने साथ तेल और फिनाइल लेकर आया था। आरोप है कि गेट नहीं खुलने पर युवक ने पहले फिनाइल पी और फिर खुद को आग लगा ली। फिलहाल पुलिस ने आरोपी पत्नी और सास को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं अब पुलिस की टीम जांच में जुटी है कि मामला आत्महत्या का है या हत्या का।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *