Breaking
Tue. Jan 20th, 2026
Spread the love

उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा सुप्रीमो मायावती को जन्मदिन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बधाई दी है.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मायावती के 70वें जन्मदिन पर उनको बधाई दी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी और उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिखा कि वे प्रभु श्रीराम से मायावती के दीर्घायु होने और उत्तम स्वास्थ की कामना करते हैं। मुख्यमंत्री के साथ ही उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भी बसपा मुखिया को जन्मदिन पर बधाई प्रेषित की।समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जन्मदिन पर मायावती का जमकर महिमामंडन किया। उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया कि आदरणीय सुश्री मायावती जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। उनको स्वस्थ, स्वतंत्र जीवन और सार्थक सक्रियता के लिए अनंत शुभकामनाएं। उन्होंने जीवन भर प्रभुत्वादियों के ख़िलाफ़ जाकर शोषित, वंचित, उत्पीड़ित, उपेक्षित व अपमानित समाज के मान-सम्मान और अधिकारों के लिए जो रात-दिन अनवरत संघर्ष किया और संविधान विरोधी भाजपा और उनके संगी-साथियों को जिस तरह ललकारा,वो निरंतर रहे, इस कामना के साथ, उनको जन्मदिन की पुनः बधाई।

Print Friendly, PDF & Email

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *