Breaking
Thu. Aug 6th, 2026
Spread the love

यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि शीर्ष पद पर बैठे एक व्यक्ति को स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं का हवाला देते हुए इस्तीफा देना पड़ा और भाजपा नेता उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछताछ तक नहीं कर रहे हैं। दाल में कुछ काला है।’ इसके साथ ही अखिलेश यादव ने सवाल किया कि धनखड़ को विदाई क्यों नहीं दी गई। जगदीप धनखड़ के अचानक इस्तीफा देने का जिक्र करते हुए यादव ने कहा कि कुछ तो गड़बड़ है। उन्होंने कहा, ‘हमारे लोकप्रिय उपराष्ट्रपति ने स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं का हवाला देते हुए इस्तीफा दे दिया, लेकिन भाजपा का कोई भी नेता उनके स्वास्थ्य के बारे में जानने के लिए उनसे मिलने नहीं गया।जगदीप धनखड़ का उपराष्ट्रपति के पद से इस्तीफा देने के बाद विपक्ष के नेता लगातार सवाल कर रहे हैं। समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव ने भी सवाल किया है। अखिलेश यादव ने कहा कि स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा देने वाले जगदीप धनखड़ का हालचाल जानने के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) का कोई नेता क्यों नहीं गया?

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *