Breaking
Sat. May 9th, 2026
Spread the love

दिल्ली :आप की वरिष्ठ नेता व दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में एक बार फिर ईडी एक्सपोज हो गई. भाजपा सरकार विपक्ष को खत्म करने के लिए केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है. कर्नाटक के एक केस की सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने ईडी पर कड़ी टिप्पणी कर कहा है कि क्यों ईडी राजनैतिक हथियार बन रही है? इससे पहले भी सुप्रीम कोर्ट ने ईडी को पिंजरे में बंद तोता बताया था.

उन्होंने कहा कि फर्जी शराब घोटाले में ईडी ने ‘आप’ नेताओं को गिरफ्तार किया, लेकिन आजतक एक पैसा बरामद नहीं कर सकी और कोर्ट ने सभी को जमानत दे दी. ईडी का मकसद ही राजनैतिक साजिश के तहत पीएमएलए में विपक्षी नेताओं को गिरफ्तार कर उन्हें जेल में डालना है.सुप्रीम कोर्ट द्वारा सोमवार को ईडी पर की गई टिप्पणी के बाद आम आदमी पार्टी ने केंद्रीय जांच एजेंसियों के दुरुपयोग पर भाजपा पर तीखा हमला बोला.

Print Friendly, PDF & Email

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *