Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 57

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 58

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 81

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 82
एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने सीएम देवेंद्र फडणवीस की खुलकर तारीफ की -
Breaking
Tue. Sep 22nd, 2026

एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने सीएम देवेंद्र फडणवीस की खुलकर तारीफ की

मुंबई :एनसीपी के मुखिया शरद पवार ने देवेंद्र फडणवीस की खुलकर तारीफ की है। शरद पवार ने कहा, देवेंद्र इतनी मेहनत करतें है पर थकते क्यों नहीं है? पवार ने कहा, देवेंद्र के काम की गति बहुत तेज है। उनकी मेहनत को देखकर मेरे मन में सवाल उत्पन्न होता है कि आखिर वह थकते क्यों नहीं है? दरअसल, महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस के जन्मदिन के अवसर पर एक कॉफी टेबल बुक का प्रकाशन किया गया, उसी दौरान पवार ने ये बातें कहीं।शरद पवार ने ‘महाराष्ट्र नायक’ नाम के इस कॉफी टेबल बुक में एक आर्टिकल लिखा है। इसी टेबल बुक में शरद पवार ने ये सब लिखा और फडणवीस की प्रशंसा के पुल बांधे हैं। पवार ने फडणवीस को एक दूरदर्शी नेता बताया और कहा कि उनके साथ मेरे व्यक्तिगत संबंध अच्छे हैं। पवार ने जोर देकर कहा कि उनकी और फडणवीस की कार्यशैली के बीच एक अद्भुत तालमेल है और इस बात से कोई इनकार नहीं कर सकता। पवार ने फडणवीस के काम के प्रति समर्पण को स्वीकार करते हुए कहा कि वे प्रतिदिन 18-19 घंटे काम करते हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *