Breaking
Fri. Aug 7th, 2026
Spread the love

पटना :पटना के गांधी मैदान में आयोजित ‘वक्फ बचाओ, संविधान बचाओ’ रैली में उस समय हादसा होने से बच गया कि जब एक उड़ता हुआ ड्रोन मंच की ओर तेजी से आया और ठीक राजद नेता तेजस्वी यादव के पास गिर गया। गनीमत रही कि तेजस्वी ने समय रहते झुककर खुद को बचा लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। यह घटना उस समय हुई जब तेजस्वी भाषण शुरू कर ही रहे थे। घटना के बाद कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई, लेकिन सुरक्षाकर्मियों और नेताओं की सूझबूझ से स्थिति काबू में आ गई। पुलिस अब इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।पटना सेंट्रल की एसपी दीक्षा ने बताया कि रैली स्थल ड्रोन जैसे उड़ने वाले उपकरणों के लिए प्रतिबंधित क्षेत्र था। इस तरह के उपकरणों की अनुमति नहीं थी। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि ड्रोन कहां से आया और किसने इसे उड़ाया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *