Breaking
Mon. Mar 23rd, 2026
Spread the love

इस घटना से आहत पति ने अपनी सुरक्षा के साथ अपने बच्चे की वापसी के लिए मुख्यमंत्री से गुहार लगाई है।उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिला के लाइन बाजार थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां की एक महिला अपने पति को धोखा देकर अपने किराएदार प्रेमी के साथ फरार हो गई और उससे मंदिर में शादी कर ली। महिला अपने साथ तीन साल के बेटे को भी ले गई है।राजा राम सिंह कॉलोनी निवासी अभिषेक प्रजापति ने अप्रैल 2024 में अनुराग सिंह नाम के एक युवक को अपने घर में किराए पर कमरा दिया था। अनुराग अपनी पत्नी के साथ यहां रहने आया था। इसी दौरान अनुराग और मकान मालिक अभिषेक की पत्नी रूपल के बीच नजदीकियां बढ़ीं और दोनों में प्रेम संबंध बन गया।अभिषेक प्रजापति की शादी 23 अप्रैल 2021 को उर्दू बाजार निवासी रूपल जायसवाल से हुई थी। उनका एक तीन साल का बेटा भी है। अभिषेक का आरोप है कि 25 सितंबर 2024 को उनकी पत्नी रूपल अपने बेटे को लेकर अनुराग सिंह के साथ फरार हो गई। इसके बाद दोनों ने एक मंदिर में शादी कर ली और अपनी शादी का वीडियो अभिषेक को व्हाट्सएप पर भेज दिया।

पत्नी और बच्चे के अचानक लापता होने पर अभिषेक ने स्थानीय थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। यह मामला बाद में न्यायालय पहुंचा, जिसके बाद इसकी जांच का जिम्मा टीडी कॉलेज चौकी प्रभारी को सौंपा गया।इस बीच, अनुराग और रूपल ने अभिषेक से सुलह करने की कोशिश की, लेकिन अभिषेक ने सुलह से इंकार करते हुए अपने बेटे की वापसी की मांग की। अभिषेक का आरोप है कि कोर्ट से लौटने के बाद अनुराग सिंह और उसके साथियों ने उनके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।

Print Friendly, PDF & Email

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *