Breaking
Thu. Aug 6th, 2026
Spread the love

राजनाथ सिंह ने कहा “आज जब हमारा देश अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मना रहा है तो हमें योग शब्द के सही मायनों का स्मरण करना चाहिए। योग का अर्थ है जोड़ना। समाज के हर वर्ग को भारत की संस्कृति और आत्मा से जोड़ना ही योग है। यदि इस काम में समाज का एक भी वर्ग पीछे छूटा तो समझो भारत की एकता और सुरक्षा का चक्र टूटा। इसलिए आज हम सब केवल शरीर का योग न करें बल्कि समाज और विचार के स्तर पर भी योग करें। यह काम बड़े संयम और धैर्य के साथ करना है।रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ऊधमपुर में सेना के जवानों के साथ योग किया। इस दौरान उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र कर समाज और विचार के योग पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सीमा पार से भारत के खिलाफ केवल पहलगाम में सिर्फ एक आतंकी घटना को ही अंजाम नहीं दिया गया बल्कि भारत की सामाजिक और साम्प्रदायिक एकता को भी निशाना बनाया गया। जवाब में भारतीय सेना ने न केवल उनके मंसूबो को विफल किया बल्कि ऐसी जवाबी कार्रवाई की कि पाकिस्तान को घुटने टेकने पड़े और तब जाकर कहीं ऑपरेशन सिंदूर को अल्पविराम दिया है। जैसा कि हमने पहले कहा है कि ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *