Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 57

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 58

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 81

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 82
बेहद चालाकी से पाकिस्तान के लिए ज्योति मल्होत्रा कर रही थी जासूसी  -
Breaking
Sat. Oct 3rd, 2026

बेहद चालाकी से पाकिस्तान के लिए ज्योति मल्होत्रा कर रही थी जासूसी 

अपने Vlogs में पाकिस्तान की अच्छी छवि दिखाने का सौंपा गया था काम

हरियाणा की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने उसे 17 मई को पकड़ा और कोर्ट में पेश किया. जहां से उसे पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया. ज्योति पर आरोप है कि वह पाकिस्तान के अधिकारियों को संवेदनशील जानकारी भेज रही थी. एक वीडियो भी सामने आया जिसमें वो दिल्ली स्थित पाकिस्तान हाई कमीशन की इफ्तार पार्टी में दिख रही है और पाकिस्तानी अधिकारी दानिश से बात कर रही है. यही दानिश भारत सरकार की नजर में पहले से संदिग्ध था और जिसे 13 मई को ‘परसोना नॉन ग्राटा’ घोषित कर देश छोड़ने को कहा गया था.

 

पूरे मामले की शुरुआत 2023 में हुई जब ज्योति पाकिस्तान की यात्रा पर गई थी. वीजा के लिए उसने दिल्ली स्थित पाकिस्तान हाई कमीशन का रुख किया. यहीं पर उसकी मुलाकात दानिश उर्फ एहसान-उर-रहीम से हुई. वहीं से दोनों के बीच करीबी बढ़ी और दानिश की मदद से ज्योति पाकिस्तान पहुंची. वहां वह पाकिस्तानी खुफिया नेटवर्क से जुड़ गई. पुलिस का कहना है कि दूसरी यात्रा के दौरान वह अली अहसान और शाकिर उर्फ राणा शहबाज जैसे एजेंटों से भी मिली. ज्योति ने पूछताछ में माना कि वह इनसे वॉट्सएप, टेलीग्राम और स्नैपचैट जैसे ऐप्स के जरिए लगातार संपर्क में थी और फर्जी नामों से उन्हें सेव करती थी.

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *