Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 57

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 58

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 81

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 82
जिन्नात के ज़रिये पैसा दोगुना करने का लालच देकर ठगी करने के मामले का ख़ुलासा. तीन शातिर गिरफ्तार -
Breaking
Fri. Oct 2nd, 2026

जिन्नात के ज़रिये पैसा दोगुना करने का लालच देकर ठगी करने के मामले का ख़ुलासा. तीन शातिर गिरफ्तार

ऊधमसिंहनगर पुलिस ने अंधविश्वास के नाम पर चल रहे बड़े ठगी रैकेट का खुलासा करते हुए तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में ‘जिन्न, जिन्नात’ के नाम पर लोगों को पैसे डबल करने का लालच देकर लगभग डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक की ठगी का मामला सामने आया है।

कोतवाली आईटीआई में 16 फरवरी को बांसखेड़ा निवासी शकील अहमद ने तहरीर देकर बताया कि गांव के सरताज अली उर्फ कादरी बाबा, शफीक अहमद और मो. आरिफ लोगों को यह विश्वास दिलाते थे कि सरताज अली पर “जिन्नात” आता है, जो पैसे डबल कर देता है।

करीब एक वर्ष पूर्व आयोजित एक धार्मिक जलसे के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे सरताज अली ने धार्मिक तकरीरों के माध्यम से ग्रामीणों को प्रभावित किया और बाद में विभिन्न “निवेश योजनाएं” शुरू कर दीं।जांच में सामने आया है कि गिरोह ने ‘जिन्न/जिन्नात’ के नाम पर अंधविश्वास फैलाकर ग्रामीणों से डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक की रकम ठग ली और इसी पैसे से आलीशान मकान व महंगी गाड़ियां खरीदीं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *