जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को बड़ा आतंकी हमला हुआ है। ये हमला पर्यटकों पर किया गया है जिसमें करीब 26 लोगों की मौत की खबर है। आतंकी हमले में कई लोग घायल भी हुए हैं। इस घटना को लेकर पूरे देश में रोष है और आतंकियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।

