Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 57

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 58

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 81

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 82
पहलगाम में जो कुछ हुआ उसकी कड़ी निंदा करते हैं और हमें उम्मीद है कि सरकार इन आतंकवादियों को सजा देगी:ओवैसी  -
Breaking
Tue. Sep 22nd, 2026

पहलगाम में जो कुछ हुआ उसकी कड़ी निंदा करते हैं और हमें उम्मीद है कि सरकार इन आतंकवादियों को सजा देगी:ओवैसी 

दिल्ली :ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने भी कड़ी निंदा की है. ओवैसी ने हमले की निंदा करते हुए कहा कि यह हमला उरी और पुलवामा से भी ज्यादा निंदनीय है क्योंकि इस बार आतंकियों की ओर से आम नागरिकों को निशाना बनाया गया है.ओवैसी ने कहा,’ हम कल पहलगाम में जो कुछ हुआ उसकी कड़ी निंदा करते हैं और हमें उम्मीद है कि सरकार इन आतंकवादियों को सजा देगी. हम उन सभी परिवारों के साथ खड़े हैं जो आतंकवादियों द्वारा मारे गए और जो घायल हुए हैं हम उनके जल्द से जल्द ठीक होने की कामना करते हैं. यह घटना उरी और पुलवामा हमलों से भी ज्यादा निंदनीय है. इस बार आतंकवादियों ने नागरिकों को निशाना बनाया. यह एक नरसंहार है.’ उन्होंने कहा,’ पहलगाम आतंकी हमले कि हम कड़ी निंदा करते हैं, यह घटना उरी और पुलवामा हमलों से भी अधिक दर्दनाक घटना है. हम उम्मीद करते हैं की हुकूमत इन दहशतगर्दों को एक सबक सिखाएगी’ उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ देश को एकजुट होकर कड़ा कदम उठाना होगा. उन्होंने हमले की निंदा करते हुए अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘X’पर लिखा,’ पहलगाम आतंकवादी हमला अत्यंत निंदनीय है हम इसकी कड़ी निंदा करते है इस हमले के दोषियों को कानून के तहत कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए. हम हमले के पीड़ितों और उनके परिवार के साथ खड़े हैं. मृतकों के प्रियजनों के प्रति हमारी संवेदनाएं हैं और घायलों के शीघ्र और पूर्ण स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं.

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *