Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 57

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 58

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 81

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 82
भारत ने संयुक्त राष्ट्र में किया फिलिस्तीन का समर्थन -
Breaking
Tue. Aug 18th, 2026

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में किया फिलिस्तीन का समर्थन

भारत ने गुरुवार को संयुक्त राष्ट्र में इजरायल और फिलिस्तीन के लिए दो राज्य को लेकर फिलिस्तीन के प्रयासों का समर्थन किया. भारत ने फिलिस्तीन के लिए संयुक्त राष्ट्र में पूर्ण सदस्यता की वकालत की है. इसके साथ भारत ने उम्मीद जताई है कि संयुक्त राष्ट्र का पूर्ण सदस्य बनाए जाने के फिलिस्तीन के जिस आवेदन के खिलाफ अमेरिका ने पिछले महीने वीटो का इस्तेमाल किया था, उस पर पुनर्विचार किया जाएगा. इससे वैश्विक संगठन का सदस्य बनने की उसकी कोशिश को समर्थन मिलेगा. संयुक्त राष्ट्र की एक बैठक में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने कहा, “भारत दो राज्य समाधान का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध है. फिलिस्तीनी लोग इजरायल की सुरक्षा जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सुरक्षित सीमा के भीतर एक स्वतंत्र देश में स्वतंत्र रूप से रहने में सक्षम हैं.” कंबोज ने संयुक्त राष्ट्र में फिलिस्तीन के आवेदन पर पुनर्विचार करने की बात कही. भारत के इस कदम को अमेरिका और इजरायल के लिए झटके के रूप में देखा जा रहा है.

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *