Breaking
Thu. Aug 6th, 2026
Spread the love

देशभर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जगह-जगह कार्यक्रमों का आयोजन किया गया और महिलाओं को सम्मानित भी किया गया. उत्तराखंड में भी कई जगह पर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर अपने-अपने क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओ को सम्मानित किया गया.

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पौड़ी में सुन्दर लाल मुयाल (IAS, Retd.), पूर्व जिलाधिकारी एवं पूर्व राज्य मंत्री द्वारा महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली 450 से अधिक महिलाओं को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दीपिका चौफिन तथा विशिष्ट अतिथि कुसुम नेगी.कुसुम शाह.उपस्थित रहीं। साथ ही पौड़ी जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष विनोद नेगी बतौर आमंत्रित विशिष्ट अतिथि कार्यक्रम में शामिल हुए।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *