Breaking
Wed. Aug 5th, 2026
Spread the love

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद स्थित मुगलपुरा थाने पुलिस ने हनी ट्रैप गिरोह का पर्दाफाश किया है। गुरुवार को पुलिस ने इस गिरोह में शामिल चार महिलाओं समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें पति-पत्नी भी शामिल हैं। महिलाएं और युवती फोन के जरिए लोगों से दोस्ती करती थीं और उन्हें मिलने के बहाने अपने घर बुलाकर वीडियो बना लेती थी.

युवक ने बताया की उसे एक महिला ने कॉल कर ताजपुर में मिलने के लिए बुलाया था। वह वहां पहुंचा तो वहां पहले से मौजूद महिला और उसके साथियों ने उसे बंधक बनाकर निर्वस्त्र कर दिया और वीडियो बनाकर उससे 85 हजार रुपये वसूल लिए और तीन लाख रुपये की मांग कर रहे हैं।

ताजपुर निवासी रिहाना, शगुफ्ता, चांदबी के साथ इलमा और उसके के पति सुलेमान निवासी भोजपुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस को इनके कब्जे से मोबाइल बरामद हुए हैं। पुलिस का दावा है कि कई लोगों के निर्वस्त्र वीडियो और फोटो इनके मोबाइल में मिले हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *