Breaking
Wed. Aug 5th, 2026
Spread the love

मुज़फ्फरनगर : बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी के आने की जानकारी मिलते ही प्रशंसक तहसील मुख्यालय पहुंच गए। हर कोई नवाजुद्दीन सिद्दीकी से बात करने और सेल्फी लेने को आतुर दिखाई दिया। अभिनेता ने अपने चाहने वालों के साथ फोटो खिंचवाए। उसके बाद वह अपनी कार में सवार होकर चले गए।

बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपने पैतृक कस्बे बुढ़ाना में करीब 55 बीघा कृषि भूमि की रजिस्ट्री अपने नाम कराई। नवाजुद्दीन परिजनों और भाई फैजुद्दीन सिद्दीकी के साथ तहसील स्थित उप निबंधक कार्यालय पहुंचे। खरीदी गई जमीन की कीमत करीब छह करोड़ बताई गई है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *