Breaking
Wed. Aug 5th, 2026
Spread the love

कांग्रेस की ओर से आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में आपसी एकता और भाईचारे का संदेश दिया गया.

उत्तर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, मॉल एवेन्यू लखनऊ में होली मिलन समारोह 2026 का आयोजन आपसी भाईचारे के माहौल में संपन्न हुआ। इस अवसर पर कांग्रेस के नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएँ दीं।

होली का यह पावन पर्व समाज में प्रेम, सद्भाव, एकता और आपसी भाईचारे का संदेश देता है। रंगों का यह त्योहार हमें सभी भेदभाव भुलाकर एक-दूसरे के करीब आने और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने की प्रेरणा देता है।

कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों ने देश और प्रदेश में शांति, सौहार्द और आपसी सम्मान की भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *