Breaking
Wed. Aug 5th, 2026
Spread the love

गौरव खन्ना ने दिसंबर 2025 में आयोजित ग्रैंड फिनाले में ट्रॉफी अपने नाम की थी. इस सीजन को अभिनेता सलमान खान ने होस्ट किया था और फिनाले एपिसोड में उनके नाम की घोषणा विजेता के रूप में की गई थी. लगभग तीन महीने से ज्यादा समय तक घर के अंदर चले इस रियलिटी शो में ड्रामा, रणनीति, दोस्ती, टकराव और भावनात्मक उतार-चढ़ाव देखने को मिले थे. इन सभी चुनौतियों को पार करते हुए गौरव खन्ना ने दर्शकों का दिल जीत लिया और अंततः विजेता बनकर उभरे.

हाल ही में अपने यूट्यूब व्लॉग में गौरव खन्ना ने अपने प्रशंसकों के सवालों के जवाब देते हुए इस मुद्दे पर खुलकर बात की. एक फैन ने उनसे पूछा कि क्या उन्हें शो में वादा किए गए सभी पुरस्कार मिल गए हैं, जिनमें नकद राशि के अलावा कार और अन्य कूपन भी शामिल हैं. इस सवाल का जवाब देते हुए गौरव ने कहा कि इन चीजों को मिलने में थोड़ा समय लगता है और अभी तक उन्हें 50 लाख रुपये की इनामी राशि नहीं मिली है.

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *