Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 57

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 58

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 81

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 82
किंग खान ने तो पहले ही कहा था डायरेक्टर से -डंकी इतना नहीं चलेगी -
Breaking
Sun. Sep 20th, 2026

किंग खान ने तो पहले ही कहा था डायरेक्टर से -डंकी इतना नहीं चलेगी

मुंबई(शिब्ली रामपुरी) यह कहना तो गलत होगा कि शाहरुख खान के अभिनय से सजी फिल्म डंकी फ्लॉप हो गई है लेकिन यह जरूर कहा जाएगा कि शाहरुख खान की यह फिल्म उनकी पठान और जवान जैसी फिल्मों की तरह कामयाबी के शिखर तक नहीं पहुंच सकी लेकिन अब इस मामले में इस फिल्म के डायरेक्टर राजू हिरानी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि शाहरुख खान ने शूटिंग के वक्त ही कहा था कि इस फिल्म से ज्यादा उम्मीद मत करना क्योंकि इस फिल्म को देखने के लिए दर्शकों का एक अलग वर्ग है जो ऐसी फिल्मों को पसंद करता है.

इसलिए पठान और जवान जैसी कामयाबी की उम्मीद फिल्म डंकी से करना ज्यादा सही नहीं होगा.
साल 2023 के अंत में रिलीज हुई डंकी फिल्म से काफी उम्मीद थी लेकिन यह फिल्म उम्मीद के मुताबिक कामयाबी हासिल नहीं कर सकी इतना जरूर है कि यह फिल्म फ्लॉप नहीं हुई है और लगातार कामयाबी की और बढ़ भी रही है अच्छी कमाई कर रही है लेकिन इसमें क्योंकि शाहरुख खान है तो उम्मीदे बहुत ज्यादा बढ़ जाती हैं और दूसरी ओर डायरेक्शन राजू हिरानी का है जिन्होंने कभी कोई फ्लॉप फिल्म नहीं अभी तक नहीं बनाई है.
राजू हिरानी का कहना है कि फिल्म की शूटिंग के दौरान ही शाहरुख खान ने कहा था कि यह फिल्म कुछ अलग ही कहानी पर है तो ऐसे में इस फिल्म से जवान और पठान जैसी कामयाबी की उम्मीद करना ज्यादा बेहतर नहीं रहेगा और हुआ भी वही फिल्म कामयाब तो हुई मगर पठान और जवान जैसी फिल्मों की तरह यह बिजनेस नहीं कर सकी.

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *