Breaking
Wed. Aug 5th, 2026
Spread the love

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि हमारे यहां मशाल को आगे बढ़ाने की परंपरा है। हम भविष्य की ओर देखते हैं। भाजपा पार्लियामेंट्री पार्टी बोर्ड से निकर विधायक दल की बैठक में मंथन होता है और सर्वसम्मति से सभी मामले तय होते हैं।

एक मशहूर अख़बार से बातचीत में उन्होंने कहा कि तीन राज्यों में भाजपा की जीत की वजह थे- सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण का हमारा ट्रैक रिकॉर्ड, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यशस्वी नेतृत्व, जनता का समर्थन और कार्यकर्ताओं के परिश्रम की पराकाष्ठा। इस सबके ऊपर-मोदी की गारंटी ने कांग्रेस के सारे अरमानों पर पानी फेर दिया। ये चुनाव इस मायने से और अधिक महत्वपूर्ण थे क्योंकि विपक्ष का प्रोपेगैंडा बेनकाब हो गया।विपक्ष जहां तुष्टिकरण की राजनीति कर रहा है, झूठे वादे का पिटारा खोल रहा है, वोट पाने के लिए यात्राएं निकाल रहा है, वहीं आदरणीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में विकसित भारत संकल्प यात्रा चल रही है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *