Breaking
Thu. Aug 6th, 2026
Spread the love

मुंबई(हिन्द समर्थन ब्यूरो) मुंबई के गोरेगांव पूर्व में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. इस दौरान सड़क पर खड़े वाहनों को जहां संबंधित विभाग की टीम ने ज़ब्त किया वहीं दुकानदारों को चेतावनी दी गई कि वह अपनी दुकानों के बाहर सामान ना रखें क्योंकि इससे आने जाने वाले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है.

गोरेगांव सर्वोदय नगर में अतिक्रमण हटाओ अभियान की टीम पहुंची जैसे ही टीम पहुंची वहां पर हड़कंप मच गया क्योंकि वहां पर सड़क पर दो पहिया वाहन से लेकर कई चौपहिया वाहन तक खड़े थे और कई जगह पर लोगों ने दुकानों के बाहर अपना सामान काफ़ी बाहर तक निकाल कर रखा हुआ था. अतिक्रमण हटाओ अभियान की टीम ने जहां सड़क पर खड़े कई वाहनों को ज़ब्त किया वहीं अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को चेतावनी दी कि वह भविष्य में ऐसा ना करें वरना उनके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी.

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *