Breaking
Thu. Aug 6th, 2026
Spread the love

मुंबई(शिब्ली रामपुरी)इसी माह 19 जनवरी को रिलीज होने जा रही फिल्म 695 का ट्रेलर रिलीज किया गया. फिल्म से जुड़े सभी कलाकार इस दौरान मौजूद रहे और उन्होंने फिल्म के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि यह फिल्म श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के 500 सालों के संघर्ष की गाथा पर आधारित है कि किस तरह से मंदिर के लिए 500 साल तक संघर्ष किया गया और किस-किस ने क्या-क्या बलिदान दिया यह इस फिल्म में विस्तृत रूप से दिखाने का प्रयास किया गया है.

फिल्म का नाम 695 क्यों रखा गया इसके बारे में प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया की 6 दिसंबर 1992 से लेकर 9 नवंबर 2019 को राम जन्मभूमि के पक्ष में सर्वोच्च न्यायालय का फैसला और 5 अगस्त 2020 को प्रधानमंत्री मोदी ने मंदिर का शिलान्यास किया तो इन तीनों तारीखों को मिलाकर फिल्म का नाम 695 रखा गया है.
फिल्म के निर्माता श्याम चावला से लेकर प्रसिद्ध अभिनेता अरुण गोविल.मनोज जोशी. अखिलेन्द्र मिश्रा.गोविंद नामदेव आदि ने भी मीडिया से बातचीत की और फिल्म के बारे में विस्तार से बताया.

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *