मुख्यमंत्री के निर्देश पर पश्चिमी दिल्ली जिला के जिलाधिकारी (डीएम) ने रोहित के आवास पर पहुंचकर उनके परिवार से मुलाकात की और 5 लाख रुपये की सहायता राशि का चेक सौंपा. डीएम ने परिवार को आश्वस्त किया कि दिल्ली सरकार इस कठिन समय में उनके साथ पूरी मजबूती से खड़ी है और उपचार से संबंधित हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी.दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मालवीय नगर में हाल ही में हुई अग्नि दुर्घटना के दौरान अपनी जान की परवाह किए बिना कई लोगों की जान बचाने वाले खिड़की एक्सटेंशन निवासी रोहित मुखिया के साहस और मानवता को सराहते हुए हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए रोहित के उपचार और उनके परिवार की सहायता के लिए मुख्यमंत्री ने तत्काल 5 लाख रुपये की अनुग्रह राशि प्रदान की है. साथ ही उन्होंने आश्वस्त किया कि रोहित के पूर्ण स्वास्थ्य लाभ तक उपचार पर होने वाले समस्त चिकित्सा व्यय का वहन दिल्ली सरकार की ओर से किया जाएगा. मुख्यमंत्री ने रोहित को भावनात्मक पत्र लिखकर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की और इस कठिन समय में उनके एवं उनके परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं.


