Breaking
Sat. Jul 11th, 2026
Spread the love

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, “जैसे यूपी में माफिया खत्म हुआ है, वैसे ही यहां इंसेफेलाइटिस खत्म हो गया है। हमने मच्छरों के साथ-साथ माफिया को भी खत्म कर दिया। मच्छर बीमारियां लाते थे और माफिया बेरोजगारी लाता था। हमने दोनों बीमारियों को ठीक कर दिया। पहले कोई पर्व त्यौहार आता था तो दंगे शुरू हो जाते थे। पडरौना में कैसे दंगे हुए। न्याय मांगने जाते थे तो जेल में डाल दिए जाते थे। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुशीनगर के फाजिल नगर का नाम बदलने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि हम इसे फाजिल क्यों कहें। सीएम योगी ने कहा कि इस जगह को अब पावागढ़ के नाम से जाना जाएगा। उन्होंने कहा कि हमने फाजिल नगर के विधायक की मांग को मंजूर कर दिया है। विधायक ने इस जगह के नाम को बदलने की मांग की थी। विपक्ष पर निशाना साधते हुए सीएम योगी ने कहा कि जिसकी उम्र 25 से कम है वो जंगल पार्टी के आतंक के बारे में नहीं जनता होगा। कुशीनगर सबसे प्रभावित जनपदो में से था। किसान तबाह था, न सड़क थी, न बिजली थी, न पानी था और न ही किया चीज की सुविधा था। हर जगह माफिया राज था। याद करिए यहां के लोग आज से नौ वर्ष 10 वर्ष पहले किन स्थितियों में रहते थे। यहां पहचान का संकट था। किसान आत्महत्या करने के लिए मजबूर था। आम जनता माफिया और अपराधियों से परेशान था। न स्वास्थ्य की सुविधा थी। न शिक्षा की उत्तम व्यवस्था थी। यूपी के अंदर जो सुविधा नहीं थी, यूपी के बाहर जाओ तो पहचान का संकट था।

Print Friendly, PDF & Email

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *