Breaking
Sun. Jul 26th, 2026
Spread the love

मिड-डे से बात करते हुए जैकी ने बताया कि फिल्म इंडस्ट्री का जो अनप्रेडिक्टेबल माहौल है, उसका अनुभव हर एक्टर को कभी न कभी होता ही है। उन्होंने कहा, ‘जिंदगी ऐसी ही है कि ये चीजें हमारे हाथ में नहीं होतीं। आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। कभी आपको सफलता मिलेगी तो कभी नहीं।जैकी श्रॉफ ने अपने बेटे टाइगर श्रॉफ की हालिया बॉक्स ऑफिस फ्लॉप फिल्मों के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि सफलता और असफलता एक एक्टर के कंट्रोल से बाहर होती है। टाइगर के करियर ग्राफ और हाल के सालों में उन्हें जिन मुश्किलों का सामना करना पड़ा है, उन पर बात करते हुए जैकी ने कहा कि एक्टर पूरी ईमानदारी से काम करने पर फोकस करते हैं और बाकी सब दर्शकों पर छोड़ देते हैं। टाइगर भी उन्हीं स्टार किड्स में से एक हैं, जिन्होंने अपनी मेहनत के दम पर फिल्म इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाई है।एक्टर ने आगे बताया कि लगातार कई फिल्में अच्छा प्रदर्शन न करने के बावजूद टाइगर पॉजिटिव बने हुए हैं। जैकी ने कहा, ‘हम एक्टर हैं, हमें हर तरह के हालात से गुजरना पड़ता है। टाइगर यह बात जानता है। वह कहता है मैं पूरी ईमानदारी से काम करूंगा। बाकी सब दर्शकों पर है। यह बहुत अच्छी बात है। बाकी सब ठीक है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *