Breaking
Sun. Jul 26th, 2026
Spread the love

सीएम शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि पिछली सरकार सुरक्षा के लिए भारत बांग्लादेश सीमा पर जमीन देने की परमिशन नहीं दे रही थी। लेकिन अब समय बदल गया है। राष्ट्रभक्त सरकार की तरफ से जमीन दी जा रही है। घेराबंदी के लिए 27 किलो मीटर जमीन दी जा रही है।पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद से शुभेंदु अधिकारी एक्शन में हैं। सीएम ने घुसपैठिए के मुद्दे पर बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि राज्य में जो लोग नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) के दायरे में नहीं हैं, उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि वोट बैंक, तुष्टिकरण के लिए पूर्व की राज्य सरकार ने जमीन नहीं दी थी। आज (18KM+9KM) 27 किलोमीटर जमीन दी जा रही है। नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) के तहत 7 कम्युनिटी के लोग जो हैं, जिन्होंने अपील की है, उन्हें छोड़कर जो कोई भी है। उन्हें बीएसएफ के हाथों हैंडओवर किया जाएगा। ये कानून आज से लागू किया गया है। शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार ने सत्ता में आने के 11 दिन में फेंसिंग और आउटपोस्ट के लिए जमीन हैंडओवर की है।

नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) का दायरा मुख्य रूप से भारत के पड़ोसी तीन देशों, पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से आए कुछ धार्मिक अल्पसंख्यकों को भारतीय नागरिकता देने से जुड़ा है।

इस कानून के तहत हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी और ईसाई समुदाय के उन लोगों को भारतीय नागरिकता देने का प्रावधान है, जो धार्मिक उत्पीड़न के कारण 31 दिसंबर 2014 तक भारत आ चुके थे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *