Breaking
Wed. Aug 5th, 2026
Spread the love

दरगाह हज़रत निजामुद्दीन के सज्जादानशीन के निधन की खबर सामने आ रही है.दिल्ली की प्रसिद्ध दरगाह हजरत ख्वाजा निजामुद्दीन में एक दुखद हादसा हुआ. दरगाह के सज्जादनशीं सैयद मोहम्मद निजामी का बाथरूम में अचानक गीजर ब्लास्ट होने से निधन हो गया. यह घटना कल शाम (7 फरवरी) के समय हुई.मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सज्जादनशीं सैयद मोहम्मद निजामी ख्वाजा हसन सानी निजामी के भतीजे थे. परिवार और दरगाह के लोग इस हादसे से सदमे में हैं. बताया गया है कि गीजर ब्लास्ट के कारण बाथरूम में अचानक आग और विस्फोट हुआ, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

स्थानीय लोगों और दरगाह प्रशासन ने तुरंत मदद के लिए मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया. पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने घटनास्थल पर जाकर जांच शुरू की. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह हादसा तकनीकी खराबी के कारण हुआ है, लेकिन पुलिस इसकी जांच कर रही है.

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *