Breaking
Thu. Aug 6th, 2026
Spread the love

दिल्ली :अपने लेटर में आतिशी ने लिखा, “मैं आपका ध्यान दिल्ली की लगातार बिगड़ती कानून-व्यवस्था की ओर दिलाना चाहती हूं। राजधानी में हालात इतने खराब हो चुके हैं कि अब लोग अपने घर, बाजार और धार्मिक स्थलों पर भी खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे। हाल ही में कालकाजी मंदिर में सेवा करने वाले एक सेवादार की 5-6 लोगों ने मामूली प्रसाद के झगड़े पर बेहरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। ये पूरी वारदात कैमरे में कैद हुई है। यह केवल एक घटना ही नहीं है, बल्कि दिल्ली में कानून-व्यवस्था की ध्वस्त हो चुकी स्थिति की गवाही है।आम आदमी पार्टी की नेता और दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को एक लेटर लिखा है। आतिशी ने दिल्ली की कानून व्यवस्था को सवाल उठाए हैं। उन्होंने हाल ही में दिल्ली में हुई अपराध की घटनाओं का जिक्र किया है। इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री पर हुए हमले का भी जिक्र करते हुए कहा कि अगर मुख्यमंत्री तक सुरक्षित नहीं हैं तो आम नागरिकों की सुरक्षा की कल्पना कीजिए।उन्होंने आगे लिखा, “आज जब मैं आपको यह पत्र लिख रही हूं तो खबरें आ रही हैं कि एक प्रॉपर्टी डीलर के घर पर 5 करोड़ की रंगदारी न देने पर गोलीबारी हुई है। अगस्त महीने में ही कई ऐसी खौफनाक घटनाएं सामने आईं। 10 अगस्त को मैदानगढ़ी में ट्रिपल मर्डर हुआ, 8 अगस्त को अभिनेत्री हुमा कुरैशी के कजिन असीफ कुरैशी की निजामुद्दीन में पार्किंग विवाद में हत्या कर दी गई, आई.पी. एक्सटेंशन में डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस के दफ्तर से महज 200 मीटर की दूरी पर एक युवक को फोन और बैग लूटने की कोशिश में चाकू मार दिया गया। ये हालात सिर्फ आम जनता तक सीमित नहीं हैं। खुद आपके ऊपर भी हाल ही में एक हमला हुआ। अगर मुख्यमंत्री तक सुरक्षित नहीं हैं तो आम नागरिकों की सुरक्षा की कल्पना कीजिए।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *