Breaking
Thu. Aug 6th, 2026
Spread the love

सीएम नीतीश ने जानकारी दी है कि राज्य में आशा कार्यकर्ताओं को अब 1 हजार रुपए की जगह 3 हजार रुपए प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। साथ ही ममता कार्यकर्ताओं को प्रति प्रसव 300 रुपए की जगह 600 रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी, इससे उनका मनोबल और बढ़ेगा तथा ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं और मजबूत होंगी।बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनता के लिए खजाना खोल दिया है। सीएम नीतीश एक के बाद एक कई लोक लुभावन घोषणाएं कर रहे हैं। बिहार में फ्री बिजली, महिला आरक्षण, सरकारी भर्ती और युवा आयोग के गठन जैसे कई फैसलों की लगातार चर्चा हो रही है। अब सीएम नीतीश कुमार ने बिहार में आशा और ममता कार्यकर्ताओं को भी बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने इनकी मानदेय राशि में वृद्धि करने का फैसला किया है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *