Breaking
Thu. Aug 6th, 2026
Spread the love

दिल्ली :ओवैसी ने कहा कि भारत ने सिंधु जल संधि को खत्म कर चुका है। हमने पाकिस्तान को जाने वाले 80 फीसदी पानी को रोक लिया है। प्रधानमंत्री मोदी कहते हैं कि खून और पानी एक साथ नहीं बहेगा। लेकिन आप क्रिकेट मैच खेलेंगे। मेरा जमीर गवारा तो नहीं करता कि मैं मैच को देखूंगा। क्या इस हुकूमत में हिम्मत है कि उन 25 मरने वालों को फोन करके कहेंगे कि अब तो हमने ऑपरेशन सिंदूर में पहलगाम हमले का बदला ले लिया…अब तुम पाकिस्तान का मैच देखो।एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दौरान एशिया कप में पाकिस्तान के साथ भारतीय क्रिकेट टीम के मैच खेलने पर सवाल उठाया। है ओवैसी ने लोकसभा में सोमवार को कहा कि पहलगाम हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर चलाया। ओवैसी ने सवाल उठाते हुए कहा कि जब भारत-पाकिस्तान अपना एयरस्पेस बंद कर चुके हैं, जब दोनों देश आपसी व्यापार बंद कर चुके हैं तो क्या हमें शर्म नहीं आती कि हम उस मुल्क के साथ क्रिकेट खेलने जा रहे हैं जहां के आतंकियों ने हमारे देश के 26 लोगों को मौत के घाट उतार दिया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *