Breaking
Thu. Feb 5th, 2026
Spread the love

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार ने राज्य के कृषि श्रमिकों के लिए बड़े तोहफे का ऐलान किया है। योगी सरकार ने कृषि श्रमिकों की न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी कर दी है। योगी सरकार ने कहा है कि वह श्रमिकों के कल्याण को लेकर प्रतिबद्ध है। आइए जानते हैं कि उत्तर प्रदेश में सरकार की ओर से कृषि श्रमिकों की न्यूनतम मजदूरी कितनी तय की गई है।योगी सरकार ने कृषि श्रमिकों की न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी कर दी है। कृषि मजदूरों को 252 रुपए प्रतिदिन या 6552 रुपए मासिक वेतन मिलेगा। पशुपालन, मधुमक्खी पालन, मशरूम उत्पादन जैसे कार्य भी कृषि श्रम की श्रेणी में शामिल होंगे। मजदूरी का भुगतान अब नकद, कृषि उपज या डिजिटल माध्यम से भी संभव होगा। सरकार द्वारा प्रति घंटे मजदूरी की न्यूनतम सीमा भी तय करने का ऐलान किया गया है।सरकार के इस कदम से श्रमिकों की आय में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। श्रम एवं रोजगार विभाग के प्रमुख सचिव एम.के. षणमुगा सुंदरम की ओर से सरकार के इस निर्णय की घोषणा की गई है। नई मजदूरी दरें राज्य भर में खेती और कृषि से जुड़े सभी प्रकार के कार्यों पर लागू होंगी।

Print Friendly, PDF & Email

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *