Breaking
Thu. Aug 6th, 2026
Spread the love

पटना :विपक्ष का आरोप है कि चुनाव आयोग भारतीय जनता पार्टी के इशारे पर काम कर रहा है। तेजस्वी यादव ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, ‘पहले वोटर सरकार चुनते थे, अब सरकार वोटर चुन रही है। अगर सरकार ईमानदारी से चुनाव नहीं करवा सकती, तो चुनाव करवाने का क्या मतलब?’ उन्होंने बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठ के मुद्दे पर भी सरकार को घेरा।जनता दल (यूनाइटेड) के सांसद संजय झा ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा, ‘I.N.D.I.A. ब्लॉक को हार का डर सता रहा है, इसलिए वे SIR का विरोध कर रहे हैं।’ सूत्रों के मुताबिक, RJD ने बिहार चुनाव को लेकर इंडिया ब्लॉक से संपर्क किया है। तेजस्वी के चुनाव बहिष्कार के बयान ने सियासी माहौल को और गर्म कर दिया है। सरकार ने SIR पर चर्चा से इनकार कर दिया है, जिसके चलते विपक्ष का विरोध और तेज होने की संभावना है। आने वाले दिनों में बिहार विधानसभा और संसद में इस मुद्दे पर हंगामा और तेज होने के आसार हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *