Breaking
Thu. Aug 6th, 2026
Spread the love

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, “आप रील देखकर समय बर्बाद करेंगे तो नेता, डॉक्टर, इंजीनियर या वैज्ञानिक नहीं बन पाएंगे। रील देखने से केवल दिमाग खराब होता है और समय बर्बाद होता है।” बिहार में मतदाता सूची के पुनरीक्षण को लेकर चल रहे विवाद का जिक्र करते हुए उन्होंने युवाओं से पूछा कि अगर वे रीलों में ही डूबे रहेंगे, तो बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) को कैसे जवाब देंगे।ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने युवाओं को रील देखने की लत को लेकर चेताया है। उन्होंने कहा कि इस तरह के कंटेंट को ज्यादा देखना दिमाग को तबाह कर सकता है। उन्होंने अपनी इस चेतावनी को बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) से भी जोड़ा।हैदराबाद में एक संबोधन के दौरान ओवैसी ने पूछा, “मेरा मतलब है कि बिहार में गहन पुनरीक्षण के नाम पर क्या चल रहा है, कई लोगों को बांग्लादेशी, नेपाली और म्यांमार से बताया जा रहा है। अगर कोई BLO आपके पास आता है, तो आप उनके सवालों का जवाब कैसे देंगे?

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *