Breaking
Thu. Aug 6th, 2026
Spread the love

इकरा हसन ने कहा कि मुझे सांसद बने करीब एक साल हो चुका है। इससे पहले भी हम लोग जनता के बीच रहते थे। किसी अधिकारी ने इस तरह का व्यवहार नहीं किया। हमने भी किसी के खिलाफ कोई शिकायत नहीं की। इसीलिए हमने शिकायत लिखी है। हसन के अनुसार, यह घटना 1 जुलाई को हुई। दोपहर लगभग 3 बजे, हसन और परवीन एडीएम के कार्यालय गए। सांसद ने आरोप लगाया कि उनके पहुंचने पर एडीएम सिंह का व्यवहार “सम्मानजनक नहीं” था।कैराना लोकसभा सीट से सपा सांसद इकरा हसन ने दुर्व्यवहार करने वाले एडीएम संतोष बहादुर सिंह पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।इकरा हसन द्वारा लगाए गए दुर्यवहार के आरोपों के बाद एडीएम के खिलाफ जांच के आदेश दिए गए हैं। सांसद ने दावा किया कि स्थानीय मुद्दों पर चर्चा करने की कोशिश करने के बाद उन्हें एडीएम के कार्यालय से अभद्रतापूर्वक बाहर जाने के लिए कहा गया।इकरा हसन ने कहा कि एडीएम संतोष बहादुर सिंह को हटाकर उन्हें अच्छे से ट्रेनिंग दी जाए। इसके बाद ही उन्हें किसी अन्य जिले में भेजा जाए। ताकि वे आम जनता और जनप्रतिनिधियों के साथ अच्छा व्यवहार कर सकें। प्रदेश सरकार को इस पर ध्यान देना चाहिए। सपा सांसद ने कहा कि जनप्रतिनिधि कभी भी अपने निजी काम के लिए कहीं नहीं जाता। हम लोग जनता के काम के लिए ही अधिकारियों के पास जाते हैं। लेकिन ये लोग कोई सुनवाई नहीं कर रहे हैं। सरकार को इस मामले को संज्ञान लेना चाहिए।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *