Breaking
Thu. Aug 6th, 2026
Spread the love

खामेनेई ने कहा, “इतने सारे शोर-शराबे और दावों के बावजूद, ज़ायनिस्ट शासन इस्लामी गणराज्य के प्रहारों के आगे लगभग ढह चुका है और पूरी तरह से कुचल दिया गया है।” इस दौरान उन्होंने इजरायल को कुचलने के लिए प्रतीकात्मक रूप में एक बूट की एआई इमेज भी पोस्ट की।ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई ने इजरायल से छिड़ी जंग के बाद पहली बार अपने देश वासियों को संबोधित किया। उन्होंने देश को इजरायल पर जीत की बधाई दी।  उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “झूठे यहूदियों के शासन पर जीत की बधाई”। इसके बाद उन्होंने अमेरिका पर भी जीत का दावा किया। खामेनेई ने कहा कि हमने अमेरिका के मुंह पर जोरदार तमाचा मारा और इजरायल को कुचल दिया।एक अन्य ट्वीट में खामेनेई ने लिखा, मैं हमारे प्रिय ईरान को अमेरिकी शासन पर जीत की दूसरी बधाई देता हूं। अमेरिकी शासन ने सीधे युद्ध में इसलिए प्रवेश किया, क्योंकि उसे लगा कि अगर उसने ऐसा नहीं किया, तो ज़ायनिस्ट शासन पूरी तरह से नष्ट हो जाएगा। हालांकि, इस युद्ध से उसे कुछ भी हासिल नहीं हुआ। यहां भी, इस्लामी गणराज्य विजयी रहा और बदले में अमेरिका के चेहरे पर ज़ोरदार तमाचा मारा।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *