Breaking
Thu. Aug 6th, 2026
Spread the love

राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा, RSS का नकाब फिर उतर गया। संविधान इन्हें चुभता है क्योंकि वो समानता, धर्मनिरपेक्षता और न्याय की बात करता है। ये बहुजनों और गरीबों से उनके अधिकार छीनकर उन्हें दोबारा गुलाम बनाना चाहते हैं। संविधान जैसा ताक़तवर हथियार उनसे छीनना इनका असली एजेंडा है। राहुल गांधी ने चेतावनी दी कि RSS को यह सपना देखना बंद करना चाहिए, हम उन्हें कभी सफल नहीं होने देंगे। हर देशभक्त भारतीय आखिरी दम तक संविधान की रक्षा करेगा।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के महासचिव दत्तात्रेय होसबाले द्वारा संविधान की प्रस्तावना से ‘समाजवादी’ और ‘धर्मनिरपेक्ष’ शब्द हटाने की वकालत करने के बाद देश में सियासी घमासान मच गया है। इस बयान पर विपक्ष ने RSS और भाजपा को घेरते हुए तीखा हमला बोला है। कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने इस मुद्दे पर बड़ा आरोप लगाया कि RSS-BJP को संविधान नहीं, मनुस्मृति चाहिए।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *