Breaking
Thu. Aug 6th, 2026
Spread the love

इस दौरान पीएम मोदी ने भारत-मॉरीशस के विशेष और अनूठे संबंधों पर जोर देते हुए, उन्होंने बढ़ी हुई रणनीतिक साझेदारी को और गहरा करने के लिए साझा प्रतिबद्धता की पुष्टि की। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय विकास साझेदारी और अन्य क्षेत्रों में सहयोग को और गहरा करने के उपायों पर चर्चा की।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीन नवीनचंद्र रामगुलाम से बात की.पीएम मोदी ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री रामगुलाम को शीघ्र भारत आने का निमंत्रण दिया। दोनों नेताओं ने संपर्क में बने रहने पर सहमति भी जताई। बता दें कि इससे पहले मॉरीशस के प्रधानमंत्री मार्च 2025 में भारत आए थे। दरअसल वे पीएम नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर मॉरीशस के नेशनल डे (12 मार्च) के मुख्य अतिथि बनने के लिए आए थे। इस दौरान दोनों देशों के बीच आर्थिक, रक्षा, और सांस्कृतिक सहयोग को लेकर कई अहम समझौते भी हुए थे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *