Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 57

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 58

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 81

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 82
केंद्र सरकार आतंकवादियों के खिलाफ कठोर कदम उठाए:अखिलेश -
Breaking
Wed. Sep 23rd, 2026

केंद्र सरकार आतंकवादियों के खिलाफ कठोर कदम उठाए:अखिलेश

यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा, ‘‘हमें उम्मीद है कि सरकार ठोस कदम उठायेगी। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकवादी हमले की घटना बेहद दुःखद और निन्दनीय है। हम सभी लोग उत्तर प्रदेश से लेकर गुजरात, हरियाणा और देश के अन्य राज्यों के पीड़ित परिवारों के साथ हैं।’’ यादव ने कहा, ‘‘सरकार ने पाकिस्तान को जवाब देने के लिए जो फैसले लिए है उसमें सभी सरकार के साथ हैं। पूरा देश चाहता है कि भविष्य में पहलगाम जैसी घटना न हो।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ सरकार को हर तरह से समर्थन है और उम्मीद है कि भविष्य में सुरक्षा में कोई चूक नहीं होगी।समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को एक बयान जारी करते हुए कहा कि केंद्र सरकार आतंकवादियों के खिलाफ कठोर कदम उठाए। पूरा देश केंद्र सरकार के साथ है। दरअसल अखिलेश यादव कुशीनगर पहुंचे थे। यहां उन्होंने पूर्व विधायक पूर्णमासी देहाती एवं पूर्व जिलाध्यक्ष शुकरूल्ला अंसारी को श्रद्धांजलि अर्पित की। पार्टी द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक, मीडिया से बात करते हुए अखिलेश यादव ने कहा, केंद्र सरकार आतंकवाद और आतंकवादियों के खिलाफ कठोर कदम उठाये, पूरा देश सरकार के साथ है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *