Breaking
Thu. Aug 6th, 2026
Spread the love

यह मामला मध्य प्रदेश से सामने आया है जहां पर एक पति ने एक वीडियो बनाई जिसमें उसने अपना दर्द बयां किया है.

जबलपुर में घरेलू हिंसा पर वीडियो बनाने के बाद एक पति गायब हो गया है। खास बात यह है कि उसकी पत्नी का भी कोई अता-पता नहीं है। वीडियो में पति ने बताया था कि वह अपनी पत्नी से बहुत प्यार करता है और खुश रखने की हर संभव कोशिश करता है, लेकिन उसकी पत्नी छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा करती है। गुस्से में आकर वह भी गाली-गलौज कर देता है तो वीडियो बना लेती है और झूठे केस में फंसाने की धमकी देती है।

मामला जबलपुर के अधारताल का है। यहां रहने वाले आनंद दुबे ने अपनी पत्नी की प्रताड़ना का जिक्र करते हुए वीडियो बनाया और परिवार को भेजने के बाद लापता हो गया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *