Breaking
Thu. Aug 6th, 2026
Spread the love

जिला मुरादाबाद के थाना कटघर क्षेत्र में रहने वाले बीजेपी के वार्ड 26 के बूथ अध्यक्ष संजय ने नशे मे धुत मोहल्ले के युवक से होली मिलने से मना कर दिया तो उसने पिस्टल लाकर गोली चला दी। गोली संजय के ना लगकर साथी अक्षय के पैर में लग गई। इसके बाद भी शराबी पिस्टल लिए वहीं रहा और जब संजय ने कुछ कहा तो पिस्टल की बट से हमला कर संजय को भी घायल कर दिया। इसके बाद वो वहां से चला गया। इस घटना का वहां मौजूद व्यक्ति ने वीडियो भी बना लिया। मामले की सूचना होते ही पुलिस भी तत्काल मौके पर पहुंच गई और दोनों घायलों को अस्पताल मे भर्ती कराकर मामले की जांच कर आरोपी की तलाश में जुट गई।           मुरादाबाद से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां होली के मौके पर एक बीजेपी नेता को एक नशे में धुत युवक ने गोली मार दी और फरार हो गया। दरअसल आरोपी इस बात से नाराज था कि बीजेपी नेता ने उससे होली नहीं मिली।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *