Breaking
Thu. Aug 6th, 2026
Spread the love

दिल्ली :प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, राहुल का बयान सामाजिक वैमनस्य को भड़काने वाला है। अमेरिका प्रवास के दौरान उन्होंने भारत में सिख समुदाय में असुरक्षा के भाव को लेकर झूठी और भ्रामक बयानबाजी की। देश में संविधान के प्रावधानों के अनुरूप अनुसूचित जाति को मिल रहे आरक्षण को लेकर उनकी टिप्पणी अनुचित है।सचदेवा ने यह भी कहा कि उनके बयान से सिख समुदाय में भारी रोष है और उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। दिल्ली भाजपा के सिख प्रकोष्ठ संयोजक सरदार चरणजीत सिंह लवली ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 152, 196(1), 197 (1)(सी), 197 (1)(डी) के अंतर्गत तीन पुलिस थानों में शिकायत दर्ज कराई है और कानूनी कार्रवाई की मांग की है। भाजपा ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ दिल्ली में 3 शिकायत दर्ज कराई है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *