Breaking
Thu. Aug 6th, 2026
Spread the love

वाराणसी:सीएम योगी ने कहा कि आज प्रदेश में युवाओं के साथ कोई भेदभाव नहीं होता। युवाओं को निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से सरकारी नौकरी से जोड़ा जा रहा है। विगत साढ़े सात वर्ष में हमने साढ़े छह लाख से ज्यादा युवाओं को नौकरी दी है। कल ही हमने प्रदेश में सबसे बड़ी पुलिस भर्ती प्रक्रिया की लिखित परीक्षा सकुशल संपन्न कराई, जिससे 60200 से ज्यादा युवाओं को पुलिस बल में सेवा देने का मौका मिलेगा। सीएम योगी ने यूपी के युवाओं को बड़ा तोहफा देने की बात कही है। उन्होंने पुलिस और सरकारी नौकरियों को लेकर बड़ा एलान किया है। उन्होंने कहा कि अगले दो साल में यूपी पुलिस में एक लाख नौजवानों की भर्ती होगी। सीएम योगी ने आगे कहा कि यही नहीं आने वाले दो वर्षों में दो लाख नौजवानों को सरकारी नौकरी से जोड़ा जाएगा।सीएम योगी वाराणसी में भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेश कार्य समिति की बैठक व सदस्ता कार्यशाला में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने युवाओं को राजनीति का ककहारा सिखाते हुए सिद्धांतों के अनुरूप मूल्यों व आदर्शों की स्थापना के लिए राजनीति को चुनने का आह्वान किया। उन्होंने साफ कहा कि राजनीति सत्ता प्राप्ति या स्वार्थ सिद्धि नहीं बल्कि प्रदेश हित व राष्ट्रहित के मूल्यों के संवर्धन का माध्यम बनना चाहिए।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *