Breaking
Thu. Aug 6th, 2026
Spread the love

एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, ‘एक बुजुर्ग मुसलमान को संघी गुंडों ने बेरहमी से पीटा. संघी हमेशा झुंड में आते हैं, ये लोग सिर्फ कमजोरों को निशाना बना सकते हैं. इनमें इतनी हिम्मत इसलिए है क्योंकि बीजेपी की हुकूमत इनका आंतरिक समर्थन करती है. हरियाणा में गौ रक्षकों ने साबिर नामक शख्स का कत्ल कर दिया और असीर नामक शख्स को घायल कर दिया.हरियाणा के चरखी दादरी में गोमांस खाने के शक में एक युवक की हत्या के मामले पर सियासी पारा चढ़ा है. एआईएमआईएम (AIMIM) चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने अब इस मामले का जिक्र करके भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर निशाना साधा है. असदुद्दीन ओवैसी ने लिखा, ‘साबिर के कातिलों में दो लड़के पकड़े गए जो 18 साल के भी नहीं थे. हरियाणा के मुख्यमंत्री ने कहा कि गौ रक्षा के नाम पर हो रहे आतंक को कोई नहीं रोक सकता. अगर कोई हुकूमत हमारे जान और माल की हिफाजत नहीं कर सकती तो ऐसी हुकूमत का क्या फायदा? अगर हरियाणा की बीजेपी हुकूमत जुनैद और नासिर के कातिलों को गिरफ्तार कर लेती तो शायद आज साबिर के कातिलों को इतनी हिम्मत नहीं मिलती.

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *