Breaking
Tue. Aug 18th, 2026

शादी के जोड़े में सजी एक प्रेमिका अपने तीनों बच्चों और पति को छोड़कर अपने प्रेमी की दहलीज पर पहुंच गई और वहां पर जमकर हंगामा किया और ज़िद पर अड़ी थी कि शादी करूंगी तो अपने प्रेमी से ही करूंगी क्योंकि अब वह मुझे धोखा दे रहा है. विवाहिता ढोल नगाड़ों के साथ अपने प्रेमी के घर पर पहुंची.

 

यूपी के सोनभद्र में तीन बच्चो की मां विभा अपने पति का घर छोड़ दुल्हन का लाल जोड़ा पहन अपने प्रेमी संदीप के घर जा धमकी। ढोल नगाड़े व डीजे के साथ हाथ में सिंदूर लेकर पहुंची महिला ने प्रेमी से शादी क़ी मांग क़ी।

 

प्रेमिका ने कहा बीते नौ वर्षो से संदीप उसके शरीर को नोच रहा था। अब कॉल भी नहीं उठाता। अंतरंग पलों क़ी वीडियो उसके पास है.. जो वह उसके पति और भाई को दिखाने क़ी धमक़ी दे रहा है। इससे उसका दाम्पत्य जीवन खराब हो रहा है। वह अपने 3 बच्चे व पति ससुराल ही छोड़ आई.. अब उसे संदीप से शादी करनी है. उसने कहा वह सब कुछ छोड़कर अब अपने प्रेमी के पास आ चुकी है और उसी से वह शादी करेगी.

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *