Breaking
Tue. Aug 18th, 2026

निष्क्रिय पार्टी पदाधिकारियों को बाहर का रास्ता दिखाने और मेहनती कार्यकर्ताओं को दी जाए अहमियत

उत्तर प्रदेश के लोकसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी को मिली करारी हार के बाद अब बसपा में बड़े बदलाव की मांग जोर पकड़ रही है. बहुजन समाज पार्टी से जुड़े और बसपा की विचारधारा से मोहब्बत रखने वाले लोग यह मांग सोशल मीडिया के माध्यम से कर रहे हैं कि बहुजन समाज पार्टी में अब बड़ा बदलाव होना चाहिए क्योंकि पार्टी को लगातार नुकसान हो रहा है साथ ही मांग भी उठ रही है कि जो पार्टी के पदाधिकारी पार्टी की नीतियों के खिलाफ काम करते हैं उनको बाहर का रास्ता दिखाया जाए और जो मेहनती एवं कर्मठ कार्यकर्ता हैं उनको पार्टी में सम्मान देते हुए बड़े पद दिए जाएं.
माना जा रहा है कि बसपा सुप्रीमो मायावती लोकसभा चुनाव के नतीजे को देखते हुए जल्दी ही एक बैठक बुलाने वाली हैं और इसमें काफी बड़े बदलाव की उम्मीद जाहिर की जा रही है.

 

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *