Breaking
Tue. Aug 18th, 2026

लखनऊ में समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का स्वागत किया गया.
लोकसभा चुनावों के बाद आज समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय लखनऊ में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का चुनावों में ऐतिहासिक जीत पर जोरदार करतल ध्वनि तथा जिंदाबाद के नारों के साथ स्वागत, अभिनंदन किया गया।
अयोध्या से आए बालयोगी संत रामदास ने अखिलेश यादव को रामनामी दुपट्टा पहनाया। इनके अलावा कर्नाटक समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एन. मंजप्पा, केरल समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष साजी थॉमस पोथन और केरल जनता दल (सेक्यूलर) के राष्ट्रीय सचिव आर.एस. प्रभात ने भी उनका अंगवस्त्र पहनाकर तथा पुष्पगुच्छ देकर अभिवादन किया। समाजवादी अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्ण कन्हैया पाल एडवोकेट ने संविधान की उद्देश्य पट्टिका भेंट की।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *