Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 57

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 58

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 81

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 82
महाराष्ट्र में किसी भी मुसलमान को टिकट नहीं देने का मुद्दा कांग्रेस में गरमाया -
Breaking
Tue. Sep 22nd, 2026

महाराष्ट्र में किसी भी मुसलमान को टिकट नहीं देने का मुद्दा कांग्रेस में गरमाया

महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीटों में से एक भी सीट पर मुस्लिम उम्मीदवार न दिए जाने से पार्टी के मुस्लिम वोटर ही नहीं, नेता भी नाराज़ हो गए हैं। महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस के कार्याध्यक्ष और राज्य के पूर्व मंत्री मोहम्मद नसीम आरिफ खान ने पार्टी के लिए तीसरे, चौथे और पांचवें चरण के लिए महाराष्ट्र में होने वाले चुनावों में पार्टी के लिए प्रचार करने से इनकार कर दिया है। इतना ही नहीं, उन्होंने महाराष्ट्र के लिए बनी पार्टी की कैंपेन कमिटी से भी इस्तीफा दे दिया है।मुंबई और महाराष्ट्र के कांग्रेस के एकजुट वरिष्ठ नेताओं ने कांग्रेस आलाकमान पर अल्पसंख्यक उम्मीदवार देने के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया है। इस गुट में राज्य के तीन पूर्व मंत्री, एक पू्र्व मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष और पार्टी के कुछ वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल हैं। इनका कहना है कि अगर कांग्रेस के हाथ से अल्पसंख्यक वोटर भी निकल गया, तो महाराष्ट्र और मुंबई में कांग्रेस की स्थिति उत्तर प्रदेश से भी ज्यादा बेकार हो जाएगी। कांग्रेस को मुंबई में महानगरपालिका चुनाव में एक सीट निकालना भी मुश्किल हो जाएगा।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *