Breaking
Fri. Aug 7th, 2026
Spread the love

लखनऊ:प्रदेश कार्यालय से शुभारंभ से लेकर पूरे रास्ते विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा, ढोल नगाड़े, शंखनाद के साथ स्वागत अभिनंदन किया गया। इस दौरान भाजपा के रथ में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, बीजेपी उपाध्यक्ष व भाजपा विधायक पंकज सिंह, विधायक डॉ. नीरज बोरा, बीजेपी नेता नीरज सिंह, लखनऊ की मेयर सुषमा खर्कवाल, पूर्व मंत्री स्वाति सिंह समेत बड़ी संख्या में भाजपा नेता और समर्थक मौजूद रहे।20 मई को पांचवें चरण की वोटिंग होनी है। ऐसे में राजनीतिक दलों के प्रत्याशी भी नामांकन पत्र दाखिल कर रहें हैं। ऐसे में सोमवार को देश के रक्षा मंत्री, लखनऊ लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद राजनाथ सिंह और केंद्रीय राज्यमंत्री, लोकसभा सीट से भाजपा सांसद कौशल किशोर नामांकन किया। इस दौरान बीजेपी कार्यालय से कलेक्ट्रेट जुलूस निकला। इसमें बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज की महिलाएं भी शामिल हुई।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *